फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2 हजार 702 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 13 नकलची पकड़े

2 हजार 702 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 13 नकलची पकड़े

Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
2 हजार 702 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 13 नकलची पकड़े
2702 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 13 नकलची पकड़े
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की मुख्य परीक्षा के तीसरे दिन 2702 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरे दिन की परीक्षा में निर्धारित 399 परीक्षा केंद्रों पर 63 हजार 936 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 61 हजार 234 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।
सचल दलों ने बुधवार की परीक्षा में 83 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। इसमें 13 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया है।

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि नौ सचल दलों ने अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर , सुल्तानपुर व बहराइच के 83 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण के दौरान सचल दलों को 13 परीक्षार्थी नकल करते पाए गए। सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया है कि तीन पालियों की परीक्षा में 1683 छात्र व 1019 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि विवि के कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी भी की है। सभी महाविद्यालय परीक्षा अवधि के दौरान ऑडियोयुक्त सीसीटीवी के माध्यम से लाइव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed