फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या के वादे पर फिर खरे उतरे योगी, नाम बदला तो खजाना भी खोला

अयोध्या के वादे पर फिर खरे उतरे योगी, नाम बदला तो खजाना भी खोला

Fri, 08 Feb 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या के वादे पर फिर खरे उतरे योगी,  नाम बदला तो खजाना भी खोला
श्रीराम एयरपोर्ट के लिए मिले 200 करोड़
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी श्रीरामभक्ति को फिर बजट में स्थान दिया है। अयोध्या में छह नवंबर को दिव्य दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ जिले का नाम फैजाबाद से बदलकर अयोध्या, मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा दशरथ और एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के नाम पर करने के अब अब बजट में भी अयोध्या का पूरा ध्यान रखा गया है।

एयरपोर्ट के लिए 200 करोड़, पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 101 करोड़ समेत मेडिकल कॉलेज से जुड़े संयुक्त अस्पताल दर्शननगर को बाकी रकम 59 करोड़ देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्हीं की देन रही कि अयोध्या की पौराणिकता व सांस्कृतिक विकास का दायरा अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाया।
विज्ञापन


पहले बजट में दिव्य दीपोत्सव पर 133 करोड़ का तोहफा दिया, जबकि दूसरे बजट से 176 करोड़। अब तीसरे बजट में केवल अयोध्या को संदर्भित एयरपोर्ट के लिए 200 करोड़ और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 101 करोड़ की घोषणा हुई है। इसी के साथ यहां मेला व आपात हालातों में आने वाली बाहरी फोर्स के कॉलेजों में ठहरने से पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके मद्देनजर अयोध्या में स्वीकृत मिनी पुलिस लाइंस के निर्माण की संभावना को भी बजट में बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 करोड़ मिलते ही इसके पूरा होने की उम्मीद है। पांच साल से ढहे एसएसपी दफ्तर समेत पुलिस लाइंस की अधूरी पड़ी बैरक, सीओ आवासों आदि के लिए भी छह करोड़ से अधिक मिल सकता है। यहां से भेजे गये प्रस्तावों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए 36 करोड़ मांगे गये थे, बजट में सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई है।


इसके अलावा मनरेगा से तमसा की खोदाई, स्वच्छ भारत अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्राम्य विकास, गो शालाओं, खेल आदि के लिए धनराशि की व्यवस्था तस्वीर बदलेगी। सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों के लिए मुफ्त वाई-फाई व्यवस्था छात्र-छात्राओं को सुविधा देगा। यहां अवध विश्वविद्यालय ने पहले वाई-फाई सुविधा देने का एलान किया था, मगर साल भर से मामला अधर में है। अब शासन से एलान के बाद यह सुविधा मिल सकेगी। एनडी कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में भी लंबे समय से वाई-फाई की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed