फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ीपोत्सव में वाटर शो के जरिए दिखेगी भगवान राम की यात्रा

ीपोत्सव में वाटर शो के जरिए दिखेगी भगवान राम की यात्रा

Wed, 31 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ीपोत्सव में वाटर शो के जरिए दिखेगी भगवान राम की यात्रा
वाटर शो के जरिए दिखेगी राम की यात्रा
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में भव्य दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने दीपोत्सव को भव्यता देने की योजना बनाई है। इसमें राम की पैड़ी में वाटर शो के दौरान लेजर से भगवान राम की यात्रा की दिखाई जाएगी।

कार्यक्रम को अंतिम रूप देने बुधवार को फिर अपर मुख्य सचिव पर्यटन एके अवस्थी सुबह अयोध्या आ रहे हैं। सरकार ने 4 नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दीपोत्सव को इस वर्ष अभूतपूर्व बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


6 नवंबर को राम की पैड़ी परिसर में चालीस गुणे सौ फीट में अंतरराष्ट्रीय स्तर का वाटर प्रोजेक्शन शो होगा। सिंगापुर के क्रेन डांस की तर्ज पर होने वाले वाटर प्रोजेक्शन शो में भगवान राम की अयोध्या यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामनगरी में तीन दर्जन स्वागत तैयार किए जा रहे हैं। दीवारों पर रामायण की चौपाइयां भी अंकित की जाएंगी। रामपैड़ी व सरयूघाट के पास स्थित मंदिरों को एक रंग में रंगने का काम तेजी से किया जा रहा है।

छोटी दिवाली पर अयोध्या जहां तीन लाख दीपक जलाकार कीर्तिमान बनाने की तैयारी में है। वहीं 30 फुट के राम व 16 फुट के हनुमान की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। पैरासूट के जरिए भगवान सीता की खोज में उड़ता जटायु कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा।

विदेशी रामलीला सहित कोरिया के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रामकथा पार्क में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान पुष्पक विमान से आएंगे। उनके साथ नदी पर बड़ी संख्या में वानर सेना भी होगी।

भगवान राम के स्वागत के लिए सरयू नदी के घाटों को सजाया जाएगा और नदी के उस पर 15 मिनट तक होने वाली आतिशबाजी से अयोध्या का आसमां रोशन होगा।

अवध विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि वाटर शो अनुपम छंटा बिखेरेगा। लेजर के जरिए भगवान राम की यात्रा का प्रदर्शन मनमोहक होगा।

एक दिन पूर्व अयोध्या पहुंचे मुख्य सचिव एके अवस्थी द्वारा गंदगी पर नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद प्रशासन ने रामनगरी को चमकाने के लिए 850 सफाई कर्मियों की फौज उतार दी है।

राम की पैड़ी परिसर से लेकर, सरयू घाटों, चौधरी चरण सिंह पार्क आदि कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई में कर्मी लगे हैं। प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन सरयू घाटों, रामकथा पार्क के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर सरयू घाटों पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए आवास, झोपड़ी आदि को हटवाया जा रहा है।

रामकथा संग्रहालय इस वर्ष दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। यहां रामबाजार में रामायण से जुड़ी देश विदेश के साहित्य सहित पांडुलिपियां, हस्तशिल्प आदि की प्रदर्शनी लुभाएंगी। सुदर्शन पटनायक संग्रहालय परिसर में ही रेत पर भगवान राम को आकार देंगे।


अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि रामकथा संग्रहालय में लगने वाले रामबाजार में कुल 70 स्टाल लगाए जाएंगे। स्टालों में रामकथा से जुड़े साहित्य, कलाकृतियां, पांडुलिपियां, हस्तशिल्प की वस्तुएं समेत रामकथा से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed