{"_id":"5bd0bae5bdec22697879b92c","slug":"91540405989-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में अपने केबिन में मृत मिला रेलवे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में अपने केबिन में मृत मिला रेलवे कर्मी
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में केबिन में मृत मिला गेट मैन
फैजाबाद। लखनऊ-फैजाबाद रेल प्रखंड पर गद्दोपुर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग 122 ए पर तैनात गेटमैन मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में केबिन में मृत पाया गया।
जानकारी होने पर रेलवे अधिकारी व जीआरपी कमी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान क्रॉसिंग का गेट बंद न होने से दून एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे लेट हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस को करीब 19:05 पर रवाना करना था। इस दौरान गद्दोपुर क्रॉसिंग बंद नहीं होने की सूचना पर मौके पर आउटडोर में तैनात स्टेशन मास्टर ब्रिज मोहन पांडे वहां गए।
उन्होंने देखा गेट संख्या 122 पर तैनात गेटमैन विजय वर्मा (59) केबिन में मृत पड़ा है। उसके मुंह और सर पर चोट आई थी। उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन पर अधिकारियों को व जीआरपी पुलिस को दी व गेट को बंद करा कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन 30 मिनट लेट हुई। जीआरपी ने शव को रात में पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया। बुधवार सुबह डीआरएम के निर्देश पर सहायक परिचालन प्रबंधक बनारस वैभव आए और समस्त औपचारिकताओं को पूरा कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
रेल कर्मी विजय वर्मा के परिवारीजनों ने उसकी मौत पर शंका जताई है। जीआरपी प्रभारी संतोष राय ने बताया कि फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है बाकी विभागीय जांच की जा रही है। मृतक रेलकर्मी अगले वर्ष रिटायर भी होने वाला था।