फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सुपर ओवर में अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर को हराया

सुपर ओवर में अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर को हराया

Wed, 03 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुपर ओवर में अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर को हराया
सुपर ओवर में अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर को हराया
विज्ञापन

फैजाबाद। मंडलीय स्कूली अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर में सुपर ओवर में पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में मेजबान फैजाबाद समेत तीन जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंबेडकरनगर की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन बनाए। जीत के लिए 102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम 14.5 ओवर में 101 रन बना कर आउट हो गई।
विज्ञापन


टाई मैच का निर्णय सुपर ओवर से किया गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने एक ओवर में आठ रन बनाए। जीत के लिए 9 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेडकरनगर की टीम के शाहबाज ने सुपर ओवर में अंतिम बाल पर चार रन बना टीम को जीत दिला अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में उत्तम कुमार, नीरज कुमार, निखिल, आदित्य अंपायर रहे। प्रतियोगिता के एक अन्य मैच में बाराबंकी के न आने से मेजबान फैजाबाद को वाक ओवर मिला। आज (बृहस्पतिवार) को 11 बजे से अंबेडकरनगर और फैजाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed