फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का ऐलान

15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का ऐलान

Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का  ऐलान
15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का एलान
विज्ञापन

अयोध्या। मित्र मंच द्वारा कश्मीर के लाल चौक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का एलान किया गया है। इसके लिए 12 अगस्त को अयोध्या से करीब दो दर्जन हिंदु-मुस्लिम कश्मीर के लाल चौक के लिए रवाना होंगे।

मित्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष व राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बबलू खान ने अयोध्या के बिड़ला धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरेआम कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाते हैं। भारत की खिलाफत की जाती है, उसे देखते हुए राजनेता क्यों चुप रहते हैं। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कश्मीर भारत मां के सिर का मुकुट है। जिसे राष्ट्र भक्त कभी झुकने नहीं देंगे। इसके लिए प्राणों की आहुति ही क्यों ने देनी पड़ी। प्रभारी मित्रमंच शरद पाठक बाबा ने बताया कि 12 अगस्त को पहले राममला का दर्शन करने के उपरांत कश्मीर के लाल चौक के लिए राष्ट्रभक्तों का जत्था रवाना होगा। इस दौरान दीपक चौधरी, अदनान खान, आकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed