{"_id":"5b60ac274f1c1b07788b6fbd","slug":"91533062183-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड केबिलें फुंकीं, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड केबिलें फुंकीं, बिजली ठप
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 घंटे से अंधेरे में 20 हजार आबादी
फैजाबाद। शहर के सबसे महत्वपूर्ण देवकाली उपकेंद्र की लापरवाही से करीब 20 हजार की आबादी वाली आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में सोमवार रात 2 बजे से गई बिजली रात 9 बजे तक नहीं बहाल हो पाई थी।
लोगों के आक्रोश के बाद 12 घंटे बाद जेई की नींद टूटी, तब अंजनीपुरम की अंडर ग्राउंड केबल बदलने का काम शुरू हुआ। इसके बनने के बाज जैसे ही आपूर्ति हुई, तेज आवाज के साथ बिजली गुल हो गई।
जांच हुई तो पता चला कि एक अस्पताल के पास फिर केबल भ्रष्ट हो गई है। बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। अंजनीपुरम कॉलोनी, शक्ति नगर कॉलोनी, आचार्य नगर सिटी रेलवे स्टेशन, बड़ा रमना, ओम नगर कालोनी, देवकाली मंदिर से लेकर आस-पास के इलाकों में त्राहि-त्राहि मच गई।
विज्ञापन
सुबह बच्चों को बगैर स्नान के ही स्कूल जाना पड़ा। नित्य क्रिया को लेकर लोग परेशान रहे। पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी। देवकाली उपकेंद्र से जुड़े बिजली कर्मी दोपहर तक कहीं भी कटौती मानने को तैयार नहीं थे।
उनका कहना था कि आपूर्ति सभी फीडरों को दी जा रही है। कहीं फाल्ट की सूचना नहीं है। बाद में लोगों का आक्रोश भड़का और महकमे को खरी खोटी सुननी पड़ी। तब जाकर जेई की नींद टूटी। 12 घंटे बाद वे अंजनीपुरम पहुंचे।
ट्रांसफार्मर के पास जांच हुई तो पता चला कि 11 हजार की अंडरग्राउंड केबल फूंक गई है। नई केबल लगाने में शाम के चार बज गए। जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई, 10 मिनट में ही फिर तेज आवाज के साथ अंधेरा छा गया।
फिर विभाग के लोगों ने जांच की तो सामने आया यशलोक हॉस्पिटल के पास अंडर ग्राउंड केबल फूंक गई है। इसे बदलने का काम रात नौ बजे तक जारी रहा। जेई अमित कुमार ने बताया कि केबल बदलने का काम जारी है। रात 11 बजे तक बिजली बहाल करने की कोशिश हो रही है, वह भी कुछ इलाकों में, बाकी इलाकों में सुबह तक बिजली आने की उम्मीद है।