{"_id":"5b54b20e4f1c1b3b5a8b668c","slug":"91532277262-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
परास्नातक में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में सत्र 2018-19 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परास्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 20 जुलाई थी। प्रवेश उप संयोजक डॉ. राम औतार ने बताया कि परास्नातक में हिंदी, इंग्लिश, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन, जीव-जंतु और वनस्पति विज्ञान व एमकॉम विषयों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। यह सूची अनारक्षित वर्ग की है। इस वर्ग में मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश 24 से 26 जुलाई तक होगा। मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज छापड़िया ने बताया कि आरक्षित कोटे की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जो महाविद्यालय के वेबसाइट पर देखी जा सकती है। अनारक्षित कोटे में प्रवेश के उपरांत आरक्षित कोटे का प्रवेश आरंभ होगा। अनारक्षित वर्ग की प्रतीक्षा सूची का प्रवेश 27 जुलाई को होगा ।
परास्नातक स्तर पर कई विषय संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, सैन्य विज्ञान, प्राचीन इतिहास, म्यूजिक, ड्राइंग पेंटिंग, शिक्षाशास्त्र में जिन विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है उन सभी का प्रवेश 24 से 27 जुलाई तक होगा। मीडिया प्रभारी ने बताया विद्यार्थियों को प्रवेश की फीस निर्धारित समय में ही जमा करनी होगी। अन्यथा उनका प्रवेश निरस्त हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट नियमित चेक करते रहना चाहिए।