फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार, दो ने किया सरेंडर

हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार, दो ने किया सरेंडर

Tue, 17 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार, दो ने किया सरेंडर
हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार, दो ने किया सरेंडर
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दरगाह बगिया गांव में शनिवार को हुए विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जली किशोरी मुन्नी उर्फ सुनैना की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतका की मां की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में गांव वालों ने अयोध्या कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि मृत किशोरी ने अपनी मां के कहने पर गांववालों को फंसाने के लिए खुद आग लगा ली थी।

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह मामले में आरोपी हृदयराम, अनिल, सुरेश, खुशीराम, रीता, सीमा, शीला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेष दो आरोपी करिया व अमरनाथ ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। वहीं, जब पुलिस गांव से आरोपियों को गिरफ्तार कर लाई तो करीब दो दर्जन महिला व पुरुष कोतवाली पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बिजली के तार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद मृतक किशोरी की मां ने गांव वालों को फंसाने के लिए खुद अपनी बेटी को आग लगाने के लिए उकसाया। वहीं, प्रदर्शन देख मौके पर मौजूद एसपी सिटी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को तीन वाहनों में भरकर उनका बयान लेने के नाम पर अपने साथ पुलिस लाइंस ले गए, जहां उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। एसएसपी डॉ मनोज कुमार ने मामले की साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed