फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   -जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल चुनाव

-जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल चुनाव

Thu, 10 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
-जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल चुनाव
छह डायरेक्टर चुने गए, परिणाम घोषित
विज्ञापन

फैजाबाद। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को फैजाबाद जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल चुनाव में छह डायरेक्टर पदों के लिए वोट डाले गए। मतदान के बाद वोटों की गिनती कराई गई। रिटर्निंग अफसर ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मतदान और मतगणना के दौरान सहकारी बैंक के आस-पास प्रत्याशी और समर्थकों की खासी भीड़ रही। आज 11 मई को सभापति के साथ ही छह अन्य डेलीगेटों का चुनाव होगा।
सहकारी बैंक चुनाव की 14 सीटों में सात पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। एक सीट रिक्त रह गई। जबकि छह सीटों के लिए गुरुवार को जिला सहकारी बैंक में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले गए। मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महंत मनमोहन दास, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी आदि पहुंचे थे। तीन बजे के बाद मतगणना कराई गई। रिटर्निंग अफसर व रुदौली के एसडीएम पंकज सिंह के मुताबिक बीकापुर से तेजबहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंजना को छह वोट से हराया। पूराबाजार प्रथम से अखंड प्रताप सिंह ने गिरीश पांडेय को 12 वोटों से हराया। जलालपुर सीट से ओम प्रकाश सिंह ने राजकरण सिंह को पांच वोट से हराया। अकबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से राजेश कुमार ने मंगला प्रसाद को एक मत से हराया। इसी के साथ विधि क्षेत्र से विश्वनाथ सिंह पांच वोट से और कृषि क्षेत्र रणवीर वर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के लिए चुने गए डायरेक्टर
अकबरपुर-राजेश कुमार
जलालपुर-ओम प्रकाश सिंह
टांडा-अरविंद कुमार
तारुन-शिव कुमार मिश्र
पूराबाजार एक-अखंड प्रताप सिंह
पूराबाजार दो-धर्मेंद्र प्रताप सिंह
बसखारी-सुरेंद्र प्रसाद पांडेय
बीकापुर-तेज बहादुर सिंह
मसौधा-राम मिलन
मिल्कीपुर-राम निहोर यादव
राम नगर-रिक्त
लेखा/बैंकिंग-मंजू
विधि/प्रबंधन-विश्वनाथ सिंह
कृषि क्षेत्र-रणवीर

आज होगा सभापति सहित डेलीगेटों का चुनाव
सहकारी बैंक के सभापति, उपसभापति के साथ ही यूपी को-ऑपरेटिव, सेंट्रल वेयर हाउसिंग, पीसीएफ, पीसीयू, कृभकों और इफ्को को भेजे जाने प्रतिनिधियों का चुनाव शुक्रवार को होगा। निर्वाचन कार्यक्रम-एआरओ व बैंक के सचिव दिवाकर सिंह के मुताबिक साढे़ आठ बजे अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नौ से साढ़े बजे तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। साढ़े नौ से साढ़े दस बजे के बीच निस्तारण, अंतिम सूची का प्रकाशन साढ़े 10 से 11 बजे के बीच होगा। विभिन्न पदों के लिए नामांकन 11 से 12 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 12 से 12.30 बजे तक, सूची प्रदर्शन साढ़े 12 से डेढ़ बजे, नाम वापसी डेढ़ से दो बजे, चुनाव चिंह्न आवंटन दो से ढाई बजे और यदि आवश्यक हुआ तो मतदान तीन से चार बजे के बीच होगा। इसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed