{"_id":"5a5f96764f1c1b80268b4f8c","slug":"91516213878-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया रोशनी में चमकेंगे निगम के कई भवन व स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया रोशनी में चमकेंगे निगम के कई भवन व स्थल
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर दूधिया रोशनी से नहाएगा शहर
फैजाबाद। गणतंत्र दिवस पर निगम भवन, चौक, नरेंद्रालय के साथ ही अयोध्या का जोन कार्यालय दूधिया रोशनी से चमकेगा। शहर में सेनानियों की मूर्तियों वाले पार्कों की सफाई और उनका सुंदरीकरण किया जाएगा।
बुधवार को हुई निगम प्रशासन की बैठक में गणतंत्र दिवस पर शहर में की जाने वाली तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। शहर में निगम कार्यालय, चौक, नरेंद्रालय के साथ जोनल कार्यालय अयोध्या को दिवस की पूर्व संध्या से ही प्रकाशित किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त एमपी सिंह ने की। बैठक में अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह के साथ अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
सफाई का निरीक्षण किया
नगर आयुक्त के साथ निगम के अफसरों ने रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निगम क्षेत्र में पड़ने वाले स्थलों पर हमेशा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।