{"_id":"59aeee394f1c1b72078b4748","slug":"91504636473-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब रहे साथी को बचाने में गवाईं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब रहे साथी को बचाने में गवाईं जान
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक गोंडा जिले का निवासी, मंदिर में जागरण करने आया था
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में कमी होने के साथ ही डूबने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में तीन युवकों की डूबकर मौत हो चुकी है। मंगलवार को सरयू स्नान कर रहा एक युवक डूब रहे अपने साथी को बचाने के चक्कर में स्वयं ही नदी में समाहित हो गया।
हालांकि पुलिस व गोताखोरों की सक्रियता से उसे बाहर निकालकर श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हट्टी माता मंदिर फैजाबाद में सोमवार रात जागरण कार्यक्रम में आए चार कलाकार साथी, कार्यक्रम समाप्ति के बाद मंगलवार को अयोध्या सरयू स्नान करने पहुंच गए।
दोपहर लगभग 2:30 बजे नदी में नहाते समय एक कलाकार अभिषेक डूबने लगा, उसे डूबता देख साथी कलाकार 26 वर्षीय धर्मेंद्र मौर्या पुत्र सुरेश मौर्या निवासी तोपखाना जिला गोंडा ने उसे बचाने की कोशिश की। इसमें अभिषेक तो बच गया लेकिन धर्मेंद्र नदी में डूब गया।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल अयोध्या कोतवाली प्रभारी अरविंद पाण्डेय व नयाघाट प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय पहुंचे। गोताखोरों की सहायता से युवक को नदी से बाहर निकालकर श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
वहीं तीर्थयात्रा पर अयोध्या पहुंचे चंडीगढ़ के एक तीर्थयात्री की भी सरयू में डूबकर मौत हो गई। सोमवार शाम लगभग 7 बजे सरयू स्नान कर रहा तीर्थयात्री प्रदीप गुप्ता (25) पुत्र रामेदव गुप्ता डूब गया। अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। वहीं रविवार को भी एक युवक सरयू स्नान करते समय नदी की तेज धारा में बह गया था। उसका भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है।