फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Plans underway to involve hotel owners in the cleaning of Saryu Ghat

Ayodhya News: सरयू घाट की सफाई में होटल व्यवसायियों को जोड़ने की तैयारी

Sun, 25 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 25 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plans underway to involve hotel owners in the cleaning of Saryu Ghat
अयोध्या। सरयू घाट पर 31 अक्तूबर को होने वाली मेगा क्लीनअप ड्राइव में होटल व्यवसायियों को भी भागीदार बनाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने रविवार शाम होटल संचालकों के साथ बैठक कर अभियान में शामिल होने की अपील की। इससे पहले सुबह शहर के तीन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया गया।
विज्ञापन

अयोध्या धाम स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में हुई बैठक में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच स्वच्छता का संदेश पहुंचाने में होटल व्यवसायियों की अहम भूमिका है। उन्होंने होटल संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ सरयू घाट पर प्रस्तावित मेगा क्लीनअप ड्राइव में भी सहयोग करने की अपील की। बैठक में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव और जोनल अधिकारी ज्वाला प्रसाद मौजूद रहे। इससे पहले रविवार सुबह सात बजे रिकाबगंज चौराहे पर सफाई अभियान की शुरुआत हुई। झारखंडी वार्ड में सड़कों और आसपास के क्षेत्रों से पॉलिथीन व अन्य कचरा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed