{"_id":"6ade484f1f6c43b79108a295","slug":"koji-sato-says-celebrating-diwali-in-ayodhya-is-my-dream-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161772-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कोजी सातो बोले, अयोध्या में दिवाली मनाना मेरा सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कोजी सातो बोले, अयोध्या में दिवाली मनाना मेरा सपना
Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दशहरा खत्म होते ही दिवाली के इंतजार में अयोध्या आ पहुंचा हूं। मेरा सपना है कि एक बार अयोध्या में दिवाली मनाऊं। जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के महानिदेशक कोजी सातो ने रविवार को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित इंडो-जापान कल्चरल कॉन्क्लेव में ये बातें कहीं। उन्होंने मेरा जूता है जापानी..., ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... और बोले चूड़ियां, बोले कंगना... जैसे लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके गीतों ने भारत और जापान की सांस्कृतिक दोस्ती को और गहराई दी।
जापान मंथ 2026 के तहत आयोजित कॉन्क्लेव में भारत और जापान की साझा सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और युवाओं के बीच आपसी समझ मजबूत करने पर जोर दिया गया। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय और मेरठ के ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इंडो-जापान कल्चरल शोकेस रहा। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार मिश्रा, निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता, ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के निदेशक एसपी वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी शिवम यादव समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवार और मानवीय संबंध दोनों संस्कृतियों की ताकत
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और जापान के पारिवारिक मूल्य लगभग एक समान हैं। दोनों देशों की संस्कृति में परिवार, आपसी सम्मान और मानवीय संबंधों को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित रामायण विश्वविद्यालय में इस आयोजन का होना गौरव की बात है।