फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Irregularities in the electoral roll should be investigated

मतदाता सूची में अनियमितताओं की हो जांच : मलेंद्र

Sun, 25 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 25 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in the electoral roll should be investigated
पर्यवेक्षक को सम्मानित करते कांग्रेस नेता।
अयोध्या। कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस संबंध में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन और प्रदेश पर्यवेक्षक नकुल दुबे ने कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए अनियमितताओं की जांच कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस देशभर में यह अभियान चला रही है। उन्हें अयोध्या में संगठनात्मक तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश पर्यवेक्षक नकुल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूची की पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस इस अभियान के जरिये मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि अयोध्या का संगठन रैली में भागीदारी के लिए जुटा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने अयोध्या से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संचालन शीतला पाठक ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक माधव प्रसाद समेत अशोक सिंह, अनिल तिवारी, उमेश उपाध्याय, कर्म राज यादव, यशवीर सिंह और दीप कृष्ण वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed