{"_id":"5970efdc4f1c1b897e8b4787","slug":"91500573660-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
बीकापुर (फैजाबाद)। खेत की सिंचाई करने नलकूप पर गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। कस्बे के वार्ड एक नगर पंचायत बीकापुर निवासी विजय कुमार यादव (25) पुत्र राम प्रसाद गुरुवार की भोर करीब चार बजे पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अपने नलकूप पर खेत की सिंचाई करने गया था, जहां वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
परिवारजनों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे गांव का एक अन्य व्यक्ति अपने खेत की सिंचाई करने नलकूप पर गया तो विजय नलकूप के अंदर गिरा पड़ा था। उसने विजय के घर आकर सूचना दी, मौके पर पहुंचे परिवारजन विजय को लेकर सीएचसी बीकापुर गए लेकिन वहां चिकित्सक ने कुछ नहीं बताया।
उसके बाद जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया, मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा बीकापुर तहसील में पैरा लीगल वालंटियर था।
विज्ञापन
परिवार में उसकी पत्नी तथा दो बच्चे भुवन (5) तथा अरुल (6 माह) हैं। परिवारजनों द्वारा आकस्मिक मौत की सूचना कोतवाली में दी गई है। थाने के उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि परिवारीजनों को आशंका है कि नलकूप चलाते समय या मोबाइल चार्ज में लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।