{"_id":"5727a34d4f1c1bce725ccfd3","slug":"9-question-came-from-out-of-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठ्यक्रम के बाहर से आए 9 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठ्यक्रम के बाहर से आए 9 सवाल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मनूचा कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा में खामियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा में हाल यह रहा कि नौ प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछ लिए गए। जैसे ही पेपर परीक्षार्थियों के हाथ में आया, खुसुर-फुसुर शुरू हो गई।
थोड़ी देर में पता चला कि 17 में नौ सवाल ऐसे हैं, जो उनके पाठ्यक्रम में ही नहीं है। मनूचा महिला महाविद्यालय में परीक्षार्थियों को प्राचार्य ने समझा-बुझाकर शांत कराया। रविार को द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष दर्शनशास्त्र के नीतिशास्त्र (भारतीय एवं पाश्चात्य) के प्रश्नपत्र में 17 प्रश्न थे, जिसमें नौ सवाल पाठ्यक्रम के बाहर के थे।
मनूचा महिला महाविद्यालय में परीक्षार्थियों की संख्या 62 थी। परीक्षा देने आई लड़कियों ने अपनी समस्या कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जरीन नजर को बताई तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद लड़कियों ने परीक्षा दी। प्राचार्या डॉ. जरीन नजर ने रविवार को ही परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी को पत्र भेजकर परीक्षार्थियों की परेशानियों से अवगत कराया।