फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   86 per cent voting in the election of the Bar Association

बार एसोसियेशन के चुनाव में 86 फीसदी वोटिंग

Thu, 28 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
86 per cent voting in the election of the Bar Association
बार एसोसियेशन क चुनाव में वोट डालते वकील। - फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन के 11 पदाधिकारियों के चुनाव के लिए गुरुवार को 86 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ36 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान को लेकर दिनभर काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एसपी सिटी संकल्प शर्मा  ने मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों व रिटर्निंग अफसर की मौजूदगी में मतपेटिकाएं सील करके अध्यक्ष के कक्ष में रखवाया।
विज्ञापन


मतगणना शुक्रवार को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित होगा।  मतदान की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई। शुरुआती दौर में मतदान की गति काफी धीमी रही। मध्यावकाश के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़नी शुरू हुई। 10 बजे के बाद मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदेय स्थल पर डटे रहे। कचहरी में घुसते ही प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करने लगते थे।


गहमागहमी के माहौल में 2285 मतदाताओं में से 1962 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या एक पर 485, दो पर 486, तीन पर 503 व बूथ संख्या चार पर 488 वोट डाले गए। मतदान के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed