{"_id":"6070902c8ebc3e8cd11fee4e","slug":"86-found-corona-positive-including-doctor-faizabad-news-lko573462985","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर समेत 86 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर समेत 86 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल की एक चिकित्सक समेत शुक्रवार को जिले में 86 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या अब 8555 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 342 हो गए है।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को 3094 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 86 संक्रमित पाए गए। वहीं, 2761 लोगों का जांच के लिए नमूना भी लिया गया है।
मिली रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 40 संक्रमित मिले हैं। मसौधा ब्लॉक क्षेत्र में भी 16 नए संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के हौसला नगर कॉलोनी में चार, रामनगर में तीन, तुलसीनगर में दो, पुलिस लाइन में दो, नेत्रहीन विद्यालय के पास दो, मसौधा ब्लॉक के मेडिकल कॉलेज गंजा में दो, शिव नगर कॉलोनी में चार, मधुपुर में दो, गोपालपुर में तीन सहित अन्य क्षेत्रों में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कुल सक्रिय 342 संक्रमितों में से 327 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। गंभीर रूप से संक्रमित 15 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है।