फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 Kosi Parikrama Path will pass through Gosainganj town

Ayodhya News: गोसाईंगंज कस्बे के बाहर से गुजरेगा 84 कोसी परिक्रमा पथ

Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrama Path will pass through Gosainganj town
गोसाईगंज (अयोध्या)। कस्बे में एक बड़े हिस्से के कारोबार और मकान उजड़ने से बच गए। प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग कस्बे के बीच से नहीं बल्कि बाहर से होकर गुजरेगा। एनएचआई की ओर से भूमि अधिग्रहण को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संशय के बादल छंट गए।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा मार्ग सरयू किनारे शेरवाघाट से होकर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते मुख्य मार्ग होकर आगे जाता है। हाल ही में एनएचआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब यह क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों शेरवाघाट, भिटौरा, रेवरी, वंदनपुर, देवगीरिया, रोहियावा, समदा, अंकारीपुर, चंद्रदीप से गुजरते हुए महबूबगंज, वंदनपुर, गोसाईगंज के पूर्वी हिस्से से होकर अंबेडकरनगर के महमदपुर होते हुए तारुन जाने वाले रास्ते से होकर निकलेगा। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने मार्ग की पैमाइश शुरू करा दी है।
विज्ञापन


शेरवाघाट पर पुल के साथ होगा ओवरब्रिज का निर्माण
-पड़ोसी जनपद बस्ती के मखधाम मखौड़ा विशेश्वरगंज, दुबौलिया होते हुए सरयू नदी पार पुल से 84 कोसी परिक्रमा शुरू कर श्रृंगि ऋषि आश्रम शेरवाघाट आने वाले श्रद्धालुओं के लिये एनएचआई सरयू पर पुल बनाएगा। साथ ही टांडा-मया मार्ग पर महबूबगंज बाजार में और गोसाईगंज अंकारीपुर के निकट रेलवे लाइन पर व अंबेडकरनगर-अयोध्या मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। वहीं तमसा नदी पर भी 84 कोसी परिक्रमा के लिए पुल का निर्माण कराया जायेगा। इससे 84 कोसी परिक्रमा इस पुल बन जाने से सुगमता इलाहाबाद से आने वाले लोगों को बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, कुशीनगर आदि स्थानों पर जाने के लिए सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त पौराणिक पृष्ठभूमि पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्ग की नदियों पर पुल, सड़कों के क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज, अंडरपास व सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाना है।
-अतुल श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed