फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 Kos cultural border of Ayodhya declared national highway

अयोध्या की 84 कोस सांस्कृतिक सीमा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित

Fri, 02 Apr 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
84 Kos cultural border of Ayodhya declared national highway
अयोध्या। रामनगरी की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग हो गया है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह इसके लिए वर्ष 2015 से लगातार प्रयास कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने 21 दिसंबर 2016 को जीआईसी के मैदान में इसको राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के अनुरोध को स्वीकार किया था।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वरूप में परिवर्तित होने के उपरांत 84 कोसी परिक्रमा मार्ग आध्यात्म, विकास व पर्यटन के संगम को प्रदर्शित करेगा। रामायण में वर्णित करीब 151 तीर्थ स्थल आध्यात्म व श्रद्धा का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परिक्रमा पथ बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और गोंडा से होते हुए निकलता है। इस पथ पर रामायण से जुड़े प्रतीकों में पुत्रेष्ठि यज्ञ स्थल मखौड़ा बस्ती, ऋषि शृंगी आश्रम, सेरवा घाट, सीताकुंड बीकापुर, आस्तिक आश्रम आस्तिकन, यमदग्नि आश्रम, गौतम ऋषि आश्रम रुदौली, मंडप ऋषि आश्रम लखनीपुर, जंबूदीप भौरीगंज गोंडा, संत तुलसी दास के गांव राजापुर, यमदग्नि कुंड पराशर ऋषि आश्रम जैसे आध्यात्मिक केंद्र हैं।
राजमार्ग के विकसित होने से यह स्थल श्रद्धा के साथ साथ पर्यटन का केंद्र भी बन जाएंगे। जो इन सभी जनपदों में विकास के साथ रोजगार सृजन की संभावनाओं को भी संबल प्रदान करेंगे।
बताया कि परिक्रमा पथ के निर्माण से आवागमन के लिए सरयू पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के मुर्तिहनघाट और शेरवाघाट गोसाईगंज पर पुलों की सुविधा भी मिलेगी।
परिक्रमा पथ के बन जाने से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु आसानी से चौरासी कोस में स्थित तीर्थों तक पहुंच सकेंगे। 84 कोसी परिक्रमा पथ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रयास के साथ यहां आध्यात्मिक स्थलों के पौराणिक महत्व को वैश्विक स्तर पर परिभाषित करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने दिल्ली में अयोध्या पर्व का आयोजन किया था।

जिसने पूरे विश्व को रामायण के प्रतीकों की इन पौराणिक धरोहरों से साक्षात्कार कराया था। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व चौरासी कोसी परिक्रमा पथ के 151 तीर्थ स्थलों पर सांसद के नेतृत्व में श्री अयोध्या न्यास द्वारा अनुष्ठान प्रारंभ कराया गया था। जो भूमि पूजन के दिन तक चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed