{"_id":"6ac3ebe28bcd55d8970a72ae","slug":"varanasi-boys-and-mirzapur-girls-emerge-as-champions-in-state-level-gatka-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160320-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राज्य गतका में वाराणसी के बालक और मिर्जापुर की बालिकाएं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राज्य गतका में वाराणसी के बालक और मिर्जापुर की बालिकाएं चैंपियन
Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
24-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ट्राफी और पदक के साथ मौजूद खिलाड़ी
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। पदकों के आधार पर बालक वर्ग में वाराणसी मंडल और बालिका वर्ग में मिर्जापुर मंडल ने चैंपियनशिप अपने नाम की। मेरठ की टीम दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर रही।
बालिका वर्ग में मिर्जापुर ने छह स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने चार स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में वाराणसी और बालक वर्ग में मिर्जापुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। फरी सोटी बालिका वर्ग में प्रयागराज की अनन्या शर्मा ने पहला, वाराणसी की आंचल कुमारी ने दूसरा और मेरठ की शालू ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मेरठ के शिवांक प्रथम, वाराणसी के दीपक द्वितीय और मिर्जापुर के उदय कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
सिंगल सोटी बालिका वर्ग में कानपुर की अनामिका ने बाजी मारी। मिर्जापुर की नीतू सिंह दूसरे और वाराणसी की मनीषा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में वाराणसी के आर्यन यादव ने पहला, मिर्जापुर के राज यादव ने दूसरा और कानपुर के शिवम सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक, जैनेंद्र पाठक, राकेश मौर्य, आलोक कुमार, उपेंद्र शुक्ला, राहुल कुमार, वंदना चौरसिया, माला यादव, पुष्पा यादव, सत्येंद्र सिंह और उपेंद्र त्रिपाठी ने निभाई।