फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस-पीएसी भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस-पीएसी भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू

Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस-पीएसी भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू
अयोध्या। पुलिस व पीएसी में सिपाही के 49,568 पदों पर सीधी भर्ती के लिए रविवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई लिखित परीक्षा में 23044 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके लिए अयोध्या जनपद में 20 केंद्र बनाए गए हैं जिन पर दोनों दिन मिलाकर 52 हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे।
विज्ञापन



पहले दिन प्रथम पाली में कुल 13056 अभ्यर्थियों में से 11482 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि 1574 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 13056 अभ्यर्थियों में से 11562 ने भाग लिया जबकि 1494 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज द्वारा कराई जा रही इस परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से 12:05 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3 से 5.05 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटे पहले सघन जांच के बाद ही केंद्र में एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि सुरक्षा के लिए 20 निरीक्षक के साथ आब्जर्वर की तीन टीमों व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हर परीक्षा केेंद्र पर तीन-तीन महिला व पुरुष पुलिसकर्मी समेत 10 लोग तैनात किए गए हैं। बताया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता से कराई जा रही है, गड़बड़ी मचाने वाले व किसी तरह से नकल कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



बताया कि साल्वर गिरोह पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को सतर्क किया गया है। शहर के सभी धर्मशालाओं, होटलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले व ठहरने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्र के आसपास घूम रहे अभ्यर्थियों के अभिभावकों व अन्य लोगों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed