फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अंडर ग्राउंड बिजली केबल विछाने के कार्य मिली अनियमितता

अंडर ग्राउंड बिजली केबल विछाने के कार्य मिली अनियमितता

Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड बिजली केबल विछाने के कार्य मिली अनियमितता
अंडर ग्राउंड बिजली केबल बिछाने के कार्य मिली अनियमितता
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या में हो रहे अंडरग्राउंड बिजली केबल बिछाने के कार्य का गुरुवार को अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने निरीक्षण किया। कार्य में तमाम अनियमितताएं मिलने पर विधायक ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बृहस्पतिवार सुबह भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या शृंगारहाट से हनुमानगढ़ी होते हुये कनकभवन तक 400 केबीए डीटीआर कार्य का निरीक्षण किया। कार्य असंतोषजनक पाये जाने पर प्रोजेक्ट मैनेजर और पावर कॉर्पोरेशन के आला अधिकारियों पर विधायक भड़क उठे। अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता को निर्देशित करते हुये कहा कि सब्जी मंडी के पास बाहर लटक रही पाइप लाइन तत्काल ठीक कराई जाय। विधायक ने कहा कि अयोध्या के विकास में हो रहे किसी भी कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जो भी कार्य होंगे वे गुणवत्तापरक होंगे। कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, अनूप गुप्ता, पार्षद नंदलाल गुप्ता, शोमिल गुप्ता, विशंभर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed