{"_id":"5aea0b6b4f1c1b350b8b7bcf","slug":"81525287787-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर ने चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर ने चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश
Updated Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सीय सुविधाआें को बेहतर करें : महापौर
फैजाबाद। ग्राम पंचायत सोहावल में प्राथमिक विद्यालय में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान लोगों ने दवाएं नहीं मिलने व गरीबों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया। इस पर महापौर ने एसडीएम को व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया।
चौपाल में आवास, शौचालय, सौभाग्य के तहत मुफ्त कनेक्शन धारकों की सूची पढ़े जाने के दौरान गांव निवासी फूलकली ने शिकायत करते हुए कहा कि गरीबी रेखा के नीचे का राशन कार्ड होने के बाद भी आवास व शौचालय का लाभ नहीं मिला। ममता ने भी कहा कि बीपीएल सूची में नाम होने के बाद भी आवास सूची में नाम नहीं है। पुष्पा ने कहा कि श्रम विभाग में रजिस्टेशन के बाद भी पैसा नहीं मिला। इन शिकायतों पर महापौर ने विभागीय अधिकारियों को सूची में सभी का नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। चौपाल में सात लोगों को गैस कनेक्शन, 10 को शौचालय के लिए गड्डा खोदवाने वालों को छह हजार का चेक वितरित किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सोहावल ग्राम सभा को 10 मई तक खुले में शौच से मुक्त होने के जानकारी दी गयी। मौके पर एसडीएम, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला विकास अधिकारी के अलावा भाजपा नेता परमानंद मिश्रा, प्रधान रामभवन, मंडल अध्यक्ष वेद गुप्ता, बब्लू सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।