फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कृषि के विकास से ही कृषक का विकास : रमापति शास्त्री

कृषि के विकास से ही कृषक का विकास : रमापति शास्त्री

Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कृषि के विकास से ही कृषक का विकास : रमापति शास्त्री
कृषि व कृषक के लिए काम कर रही सरकार
विज्ञापन

फैजाबाद/बीकापुर। प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है, प्रदेश में सवा करोड़ कृषक परिवार हैं इसलिए हमारी सरकार कृषि एवं कृषक दोनों के लिए कार्य कर रही है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है इसलिए कृषि के विकास से ही कृषक का विकास होगा और तभी हमारे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह बातें बीकापुर विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कही। उपकृषि निदेशक एसबी आलम ने बताया बुधवार को सभी 11 विकासखंड मुख्यालयों पर किसान कल्याण कार्यशाला में 77 किसानों को कृषि, पशुपालन, मछली पालन, बागवानी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

पूरा ब्लॉक में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सात किसानों को सम्मानित किया। कार्यशाला में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से आए हुए वैज्ञानिक डॉ. रामकलप यादव, डॉ. अर्चना सिंह ने तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान को किसानों के मध्य में रखा। मसौधा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में बीकापुर विधायक शोभा सिंह ने सात किसानों को कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। तारुन ब्लॉक के सभागार में बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण कार्यशाला में गोसाईगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ने ब्लॉक के सात किसानों को कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया। ब्लॉक अमानीगंज के सभागार में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। रुदौली ब्लाक पर जिलस कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने किसानों को सम्मानित करते हुए उन्नति खेती के गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed