{"_id":"5aa188ca4f1c1bba758b4626","slug":"81520535754-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में काम करने वाली आशा संगिनी को दी गई साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में काम करने वाली आशा संगिनी को दी गई साइकिलें
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
10 आशा संगिनी को दी गई साइकिलें
फैजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र में पर्यवेक्षण का काम करने वाली 10 आशा संगिनी को गुरुवार को साइकिलों का वितरण किया। कहा कि गांवों में साइकिल से पर्यवेक्षण में उन्हें सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के अंदर तक जाने के लिए साइकिल की आवश्यकता शासन से महसूस की। शासन के निर्देश पर जनपद की 103 आशा संगिनी को साइकिल सुलभ कराई जा रही है। एक आशा संगिनी 20 आशा का सुपरविजन और उनके कार्यों का निरीक्षण करती है। कलेक्ट्रेट में उन्होंने वितरित की जाने वाली साइकिल की गुणवत्ता को चलाकर परखा भी। इसके बाद 10 आशा संगिनी को साइकिल सुलभ कराई। इनमें ऊषा यादव, शीनू उपाध्याय, कंचन श्रीवास्तव, मंजू मिश्रा, नीता तिवारी, रीता पांडेय, चंद्रावती, गुलजार बानो, शंकुतला व किशोरी मिश्रा शामिल थी। अन्य 93 आशा संगिनी को उनके निकटतम ब्लॉक, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उपलब्ध कराई जाएगी। ब्लॉक सोहावल में 199, रुदौली में 213, बीकापुर में 180, पूराबाजार में 195 मवई में 152, मयाबाजार में 194, मिल्कीपुर में 186, खंडासा में 174, मसौधा में 214, हरिग्टनगंज में 166, तारून में 211 आशा रूदौली, मयाबाजार, मिल्कीपुर, मसौधा में 10-10 सोहावल, बीकापुर, पूराबाजार, खंडासा में 9-9, तारून में 11 मवई व हरिग्टनगंज में 8-8 आशा संगिनी नियुक्त है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, बीएसए अमिता सिंह, स्टेनो अविनाश पांडेय, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार, डीएचईआईओ विजय प्रताप सिंह, डीसीएस अमित मौर्य, राम अनुज सिंह अधिकारी उपस्थित थे।