फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहर की दो बड़ी फर्मों पर आयकर विभाग का छापा

शहर की दो बड़ी फर्मों पर आयकर विभाग का छापा

Sat, 24 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर की दो बड़ी फर्मों पर आयकर विभाग का छापा
दो बड़ी फर्मों पर आयकर विभाग का छापा
विज्ञापन

फैजाबाद। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के एक बड़े कारोबारी की दो फर्मों में अचानक छापेमारी की। रिकाबगंज स्थित धर्मवीर मशीनरी व देवकाली रोड स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज में दोपहर से शाम तक आधा दर्जन आयकर अधिकारियों ने दस्तावेजों समेत संदिग्ध लेन-देन की जांच-पड़ताल की। अफसरों का कहना है कि जिन फाइलों में संदेह हुआ है, उसे कब्जे में ले लिया गया है। जांच के बाद आयकर चोरी आदि के मामले सामने आए तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

आयकर विभाग के अधिकारी सर्वेश सिंह के नेतृत्व में आयकर अधिकारी अखिलेश निगम, राजेश कुमार समेत छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे रिकाबगंज स्थित धर्मवीर मशीनरी स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकान मालिक रामनरेश गुप्ता व उनके दोनों पुत्रों से हैंडपंप, पाइप समेत अन्य सामानों की क्रय विक्रय आदि की पूछताछ की। टीम ने इसके सहयोगी प्रतिष्ठान देवकाली स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज को भी खंगाला। देर शाम तक चली कार्रवाई में टीम कई पत्रावलियों को अपने साथ ले गई है। मौके पर मौजूद दोनों फर्मों के मालिक रामनरेश गुप्त के वकील अजय कुमार दूबे ने बताया कि रिटर्न के सापेक्ष टीम जांच करने आई थी। आयकर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आयकर विभाग की टीमों ने दोनों फर्मों की जांच-पड़ताल की है। इस दौरान कई दस्तावेज व फाइलें कब्जे ली गई हैं। इसकी जांच में सामने आएगा कि गड़बड़ी हुई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed