फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मवई पुलिस ने किया राम अवतार हत्याकांड का खुलासा

मवई पुलिस ने किया राम अवतार हत्याकांड का खुलासा

Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मवई पुलिस ने किया राम अवतार हत्याकांड का खुलासा
अवैध संबंध के शक में उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र का चर्चित रामअवतार हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि राम अवतार पाल की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई और पूछताछ में अभियुक्त मानसेन यादव ने अपना जुर्म कुबूल लिया।

चार महीने पहले 17 मई की दोपहर मवई पुलिस ने सैदपुर चौकी क्षेत्र के कोरैय्या जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के दुल्लामऊ मजरे अमराई गांव निवासी राम अवतार पाल के रूप में हुई थी। इस अनसुलझी पहेली को सुलझाने के लिये पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि मवई थाना क्षेत्र के ही मृतक के गांव का ही रहने वाले व्यक्ति मानसेन यादव ने ही राम अवतार की हत्या की। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि रामअवतार पाल ने 16 मई के दिन शराब के नशे में उससे कहा कि तेरी बीवी बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस इसे लेकर मानसेन राम अवतार को मार देने की ठान ली। 16 मई की शाम दोनों ने खूब शराब पी फिर राम अवतार को बाइक पर बैठाकर कोरैय्या के जंगल ले गया और वही उसने कुल्हाड़ी से हमला कर राम अवतार की हत्या कर दी।


हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर पहले राम आधार नामक व्यक्ति का घर है, जहां से मानसेन लकड़ी काटने के लिये उसकी कुल्हाड़ी मांगी और उसी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और थोड़ी देर बाद कुल्हाड़ी फिर उसे लौटा दी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने राम आधार के घर से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed