{"_id":"5c4deb1bbdec2273a67c96c0","slug":"71548610331-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 गौरैया मरी मिलने से हडक़ंप,, ग्रामीणों ने जताई वर्ड फ्लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 गौरैया मरी मिलने से हडक़ंप,, ग्रामीणों ने जताई वर्ड फ्लू की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबगंज (अयोध्या)। वन रेंज मयाबाजार की ग्राम पंचायत पौसरा मजरा लाला का पुरवा में रविवार की सुबह करीब आठ बजे 40 गौरैया मरी पाई गईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए पशु चिकित्सालय महबूबगंज ले गई। ग्रामीण इतनी बड़ी संख्या में गौरैया की हुई मौत पर बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं, वहीं वन विभाग के अनुसार इन चिड़ियों की मौत ओलावृष्टि व ठंड की वजह से हुई है।
ग्राम पंचायत पौसरा मजरा लाला का पुरवा में दो दिन पूर्व भी रामकिशुन एडवोकेट के घर के सामने जंगले के पास दो मरी हुई गौरैया के शव झाड़ू लगाते समय मिले थे, जिसको घर के लोगों ने सामान्य मान कर हटा दिया था। वहीं, रविवार को गांव में दर्जनों की संख्या में गौरैया के शव को देख कर लोग हैरान हो गए।
बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रसित ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे वनरक्षक शिव प्रसाद वर्मा, वन दरोगा संतराम, वनमाली भगवान प्रसाद तिवारी चिड़ियों के शव बोरे में भरकर साथ ले गए। वनरक्षक शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि 40 गोंरैया मृत मिली हैं। पशु चिकित्सालय महबूबगंज में सभी मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव के आसपास के इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओलावृष्टि व ठंड लगने से गौरैया की मौत होने की पुष्टि हुई। बताया कि मृत चिड़ियों में पांच शवों का बिसरा जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है।