{"_id":"5c1beb73bdec2257022f8cfb","slug":"71545333619-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बेटे की मौत, सदमे में मां ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बेटे की मौत, सदमे में मां ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बेटे की मौत, सदमे में मां ने भी दम तोड़ा
अयोध्या। हादसे में घायल बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां को ऐसा सदमा लगा कि सीने में उठे तेज दर्द के बाद धड़कन बंद हो गई। घटना बुधवार देर रात की है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू गांव के मजरे कोलई पांडेय का पुरवा निवासी युवक की तीन दिन पूर्व महाराजगंज थाना क्षेत्र के पौसरा बाजार के पास हुई सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान बुधवार रात जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
बेटे की मौत की सूचना घर पहुंचते ही मां ने सदमे में आकर दम तोड़ दिया, जिससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सनेथू मजरे कोलई पांडेय का पुरवा निवासी जमुना प्रसाद पांडेय के तीन पुत्रों में संतोष (38) सबसे बड़ा था।
वही ऑटो चलाकर परिवार के जीवन यापन का आधार था। ऑटो चलाने के दौरान सोमवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के पौसरा बाजार के पास एक रोडवेज बस ने एसयूवी में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद एसयूवी ने सामने जा रहे संतोष के ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारा। इससे संतोष ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
इलाज के दौरान बुधवार रात संतोष की मौत हो गई। बताते है कि बेटे के मौत की खबर देर रात जैसे ही घर पहुंची, उसकी मां रानी देवी (65) को गहरा सदमा लगा। वह रोते हुए सीने में उठे तेज दर्द से कांपने लगी।
जब तक लोग कुछ समझ पाते उनकी सांसे थम गई। ग्रामीणों का कहना है कि सदमा लगने से हार्ट अटैक पड़ा और मौत हो गई, अस्पताल ले जाने का वक्त ही नहीं रहा। परिवार समेत पूरे गांव में घटना को लेकर कोहराम मचा रहा।