फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दीपोत्सव से पहले पूरा हो राम की पैड़ी का सुंदरीकरण

दीपोत्सव से पहले पूरा हो राम की पैड़ी का सुंदरीकरण

Wed, 24 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव से पहले पूरा हो राम की पैड़ी का सुंदरीकरण
दीपोत्सव से पहले संवारी जाए राम की पैड़ी
विज्ञापन

अयोध्या। 4 से 6 नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव पर्व को लेकर शासन व प्रशासन स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग टी वेंकटेशर ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर राम की पैड़ी को सजाने-संवारने के हो रहे कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यों को हर हाल में दीपोत्सव से पहले पूरा किया जाने का निर्देश कार्यदाई संस्था को देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। संस्कृति विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार अयोध्या पहुंचे व दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


संस्कृति सचिव ने रामकथा संग्रहालय व अयोध्या शोध संस्थान का भी निरीक्षण किया। कहा कि इस वर्ष दीपोत्सव भव्यता की नजीर बनेगा, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी द्वारा दीपोत्सव आयोजन से जुड़े समस्त विभागों के प्रमुख सचिवों को तैयारी का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश जारी किया गया है, जिसके बाद अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।

मंगलवार को पहुंचे प्रमुख सचिव सिंचाई द्वारा राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी के मुख्य चैनल की उच्च स्तर की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान राम की पैड़ी की सफाई का कार्य प्रगति पर पाया गया। प्रमुख सचिव ने राम घाट पर घाटों की साफ-सफाई तथा घाट की मरम्मत का कार्य भी समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपालसिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संस्कृति विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार अयोध्या पहुंचे व दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।

संस्कृति सचिव ने कहा कि दीपोत्सव में कई ऐतिहासिक आयोजन होंगे। कलाकार कहां ठहरेंगे। शोभायात्रा की क्या तैयारी है, इसकी पूरी जानकारी ली गई है।

रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण करने के बाद बताया कि रामकथा संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने में अभी समय लगेगा। उन्होंने संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक वस्तुओं के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया।


रामकथा संकुल योजना की धीमी गति पर कहा कि यह योजना कई विभाग का बजट पूल करके बनाई गई है, पूरा बजट अभी आवंटित ही नहीं हुआ है।

वहीं गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी के सवाल पर कहा कि संग्रहालय में गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी को सार्वजनिक करने का निर्णय सरकार को करना है। इस अवसर पर रामकथा संग्रहालय के निदेशक योगेश प्रताप सिंह, अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed