फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे, देंगे सौगात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे, देंगे सौगात

Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे, देंगे सौगात
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे, देंगे सौगात
विज्ञापन

फैजाबाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 22 सितंबर को फैजाबाद के दौरे पर आएंगे। वह मंडल के पांच जिलों की 141 करोड़ रुपये की 120 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इससे पूर्व वह समारोह सभा को भी संबोधित करेंगे। समारोह का आयोजन अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा। उपमुख्यमंत्री 10.40 बजे अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां वह मंडल की लोक निर्माण विभाग 120 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने बताया कि परियोजनाओं में फैजाबाद में 37, अंबेडकरनगर में 31, सुल्तानपुर में 13, अमेठी में 8, बाराबंकी में 31 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ अंबेडकरनगर में बनने वाले पुल का भी शिलान्यास उपमुख्यमंत्री से किया जाएगा। समारोह में पांचों जिलों के सांसद, विधायक, महापौर सहित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी।


मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह के मुताबिक प्रेक्षागृह में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के साथ सभा को संबोधित करेंगे। 11:25 बजे कौटिल्य सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे। 12:10 बजे प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। 12:45 बजे वह गोंडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed