फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 कोस के सभी धार्मिक स्थलों का होगा विकास

84 कोस के सभी धार्मिक स्थलों का होगा विकास

Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
84 कोस के सभी धार्मिक स्थलों का होगा विकास
84 कोस के सभी धार्मिक स्थलों का होगा विकास : लल्लू
विज्ञापन

फैजाबाद। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अयोध्या के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। अयोध्या के धार्मिक स्थलों के साथ अब 84 कोस में पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जाएगा। ये जानकारी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में दी। बताया कि इसके लिए केंद्र से आई एक टीम परिक्रमा आयोजकों के साथ क्षेत्र में 275 किलोमीटर भ्रमण कर धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर रही है। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ सड़क, यात्री सुविधा केंद्र व पौधरोपण भी कराया जाएगा।

सांसद ने बताया कि पांच हजार करोड़ की लागत से बनने वाले अयोध्या-वाराणसी फोरलेन का कार्य एनएचआई को सौंप दिया गया है, जल्द ही जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश भर में छुट्टा जानवरों से परेशान किसानों की समस्या दूर करने के लिए फैजाबाद में 28 स्थानों पर चारागाह का निर्माण हो रहा है। इनमें से 22 जगह कार्य चल रहा, शेष छह जगह जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सांसद ने बताया कि अयोध्या नगर निगम में गैस पाइप लाइन बिछाने की योजना को इस माह के अंतिम में फाइनल रूप दे दिया जाएगा। अक्तूबर माह में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका शुभारंभ करेंगे। कहा कि सरयू नदी में रबर डैम बनाने की घोषणा जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी, जिसका भी शुभारंभ अक्तूबर माह में होगा। मुख्यमंत्री द्वारा गुप्तारघाट पर उक्त डैम बनाने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह के लिए उन्होंने अधिकारियों के सुझाव पर उक्त घोषणा की है। सांसद के अनुसार केंद्र सरकार अयोध्या-फैजाबाद को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए यहां पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का विचार कर रही है। इसका भी शिलान्यास नवंबर माह में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed