{"_id":"5b43aad74f1c1b0c278b5612","slug":"71531161303-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाए सिंचाई विभाग-कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाए सिंचाई विभाग-कमिश्नर
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाए सिंचाई विभाग : कमिश्नर
फैजाबाद। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि इन दिनों में धान की रोपाई की जा रही है। किसानों को पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। सिंचाई विभाग माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाएं। वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंडल के सभी जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में पशुओं में खुरपका, मुंहपका एवं गलाघोंटू जैसे अन्य गंभीर रोग होने का खतरा अधिक होता है। इन रोगों से बचाव के लिए शीघ्र ही मंडल के सभी पशुओं को टीकाकरण करने का कार्य पूर्ण कराएं।
जिससे पशुओं को गंभीर रोगों से बचाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। कहा कि यदि किसी कार्ड धारक का आधार नंबर कार्ड से नहीं जुड़ा है और वह कार्ड धारक गरीब व पात्र है तो उसका आधार कार्ड बनवाकर उसे कार्ड से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
कहा कि वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, कृषि व आम ग्रामीण व शहरी जनता से जुड़ी लाभार्थीपरक योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन करें, जिससे इन योजनाओें का समय से सीधा लाभ आम जनता को मिले और उनका आर्थिक व सामाजिक उत्थान हो सके।
उन्होंने एई, जेई, डेंगू व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए दवाओं के साथ अन्य व्यवस्थाएं किए जाने का निर्देश दिया। बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति भी जागरूकता लाई जाए व आशाओं का समय से भुगतान किया जाए, अस्पतालों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहें।
बताया कि एक वर्ष आयु तक के बच्चों को कुछ भी होने पर उनके एंबुलेंस सेवा फ्री है। मंडल में कुपोषण मुक्त करने के लिए गोद लिए कुल 480 गांव में से 215 गांव को कुपोषण मुक्त किया जा चुका है। फैजाबाद से 68 गांव में से 51 गांव कुपोषण मुक्त हुए है। कहा कि जनपद फैजाबाद के हैरिग्टनगंज, सदर व रूदौली में जेई, एई के मामले मिले हैं यहां पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में अपर आयुक्त छोटे लाल पासी, डीएम फैजाबाद डॉ. अनिल कुमार, डीएम सुल्तानपुर विवेक, डीएम अंबेडकरनगर सुरेश कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी, सीडीओ फैजाबाद अक्षय त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त सहित मंडल के संबंधित अफसर मौजूद थे।