फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रंगभरी एकादशी से अवध में हुआ होली का आगाज

रंगभरी एकादशी से अवध में हुआ होली का आगाज

Tue, 27 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रंगभरी एकादशी से अवध में हुआ होली का आगाज
रंगभरी एकादशी पर हुआ होली का आगाज
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में रंगभरी एकादशी पर्व से सोमवार को अवध की होली का आगाज हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रंगभरी एकादशी पर सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ नागा साधुओं ने जुलूस निकाला। मंदिर में विराजमान हनुमंतलला को अबीर-गुलाल लगाने के बाद हनुमानगढ़ी के निशान व छड़ी के साथ अबीर-गुलाल उड़ाती साधुओं की टोली ने पंचकोसी परिक्रमा भी की। इसी के साथ विभिन्न मंदिरों में संत-महतों ने अपने आराध्य को अबीर-गुलाल लगाया।
बजरंग बली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में संतों ने पंरपरा के अनुसार एकादशी तिथि पर सुबह आठ बजे पवित्र निशान व छड़ी का विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। हनुमंतलला को अबीर-गुलाल अर्पित कर बाजे-गाजे के साथ नागा साधुओं की टोली एक-दूसरे को अबीर-गुलाल में सराबोर करने लगी। मंदिर प्रांगण में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने भी गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली। इस दौरान भक्त अपने आराध्य के समक्ष होली खेलने में निमग्न होकर नृत्य करने लगे। इसके बाद नागा साधुओं का जुलूस मंदिर से निकला। साधु-संत करतब करते और अबीर-गुलाल उड़ाते सरयू तट पहुंचे। यहां सरयू स्नान, पूजन करने के बाद पंचकोसी परिक्रमा का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा कर रही नागा साधुओं की टोलियों का राजगोपाल मंदिर, छोटी छावनी, हनुमान बाग, डाडिया मंदिर, लंबे हनुमान मंदिर, भक्तमाल आदि स्थानों पर संतों व श्रद्धालुओं ने स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान नागा साधुओं ने परंपरागत रूप से मंदिरों में होली का आमंत्रण दिया। रंगभरी एकादशी के पर्व पर रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में संतों महंतों ने अपने आराध्य के प्रति अनुराग प्रकट करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर भगवान के विग्रह के साथ होली खेली। जुलूस में पुजारी राजू दास, रमेश दास, सुरेश दास, गणेश दास, डॉ. संतोष पांडेय, दीपक दास, दीपू दास, धीरज दास सहित अन्य नागा साधु संत मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा के लिए आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय सहित पुलिस व पीएसी के सुरक्षाकर्मी जुलूस के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed