फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अखिलेश सरकार में उपेक्षित रहे विश्वविद्यालय: राज्यपाल

अखिलेश सरकार में उपेक्षित रहे विश्वविद्यालय: राज्यपाल

Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश सरकार में उपेक्षित रहे विश्वविद्यालय: राज्यपाल
कुमारगंज (फैजाबाद)। राज्यपाल रामनाईक ने रविवार को विश्वविद्यालयों के बदहाली के मुद्दे पर पिछली अखिलेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की जरूरतों को लेकर उपेक्षा बरती गई। हमने बार-बार कहा, पर सरकार ने नहीं सुना। बुलाने पर भी बैठकों में सरकार के मंत्री नहीं आते थे।

अब नई सरकार आई है, उपमुख्यमंत्री समेत संबंधित शिक्षा, तकनीक व कृषि विभाग के मंत्रीगण भी कुलपति के साथ मेरे बुलाने पर बैठक में आते हैं।

इससे समस्याओं पर तुरंत निर्णय हो रहा है। नकल मुक्त परीक्षा और खाली पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

राज्यपाल रामनाईक ने नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के 19वें दीक्षांत समारोह में 636 विद्यार्थियों को उपाधियां दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का नियमित आयोजन उनकी प्राथमिकता थी।
विज्ञापन


यह विडंबना है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के 42 वर्ष पूरे हो गए, जबकि दीक्षांत समारोह 19वां हो रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की लालच व इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले असर पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सबक देते हुए कहा कि यह उनकी शिक्षा का अंत नहीं है। उनकी किताबी शिक्षा भले ही समाप्त हो रही है पर जीवन का संघर्ष अब शुरू हो रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि जिन 636 विद्यार्थियों को उपाधि मिल रही है, उनमें 81 प्रतिशत छात्र व 19 प्रतिशत छात्राएं हैं। इनमें 51 स्वर्ण पदक धारियों में 66 प्रतिशत छात्र व 34 प्रतिशत छात्राएं हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के सुदृढ़ीकरण की यह मिसाल है। पहले महिलाएं शिक्षा व नर्सिंग के क्षेत्र में जाती थी, पर अब सभी क्षेत्रों में उच्च पदों तक महिलाओं की भागीदारी हो रही है।

दीक्षांत समारोह के अवसर पर किसान उपयोगी पत्रिकाओं के विमोचन पर कुलपति प्रो. अख्तर हसीब के प्रयासों की सराहना की।

अयोध्या में दीपावली मनाना चुनावी स्टंट नहीं
कुमारगंज। राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि अयोध्या में दीपावली मनाना कोई चुनावी स्टंट नहीं है। लोकसभा चुनाव 2019 में है, जबकि राज्य सरकार ने अभी छह माह पूरे किए है। ऐसे में 2019 की चर्चा करना ठीक नहीं है।


उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक बात नहीं करते, मगर अपेक्षा करते हैं कि राजनीतिक चर्चा स्तर की हो। इससे समाज को मार्गदर्शन मिलता है।

उन्होंने कहा कि वे और मुख्यमंत्री दोनों 18 अक्तूबर को भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या आ रहे हैं। सरकार का जनता के पास पहुंचने का यह कार्यक्रम माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed