{"_id":"59b18d614f1c1be67f8b4d21","slug":"71504808289-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनोसा व हुकुम चंद्र जैन एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनोसा व हुकुम चंद्र जैन एकेडमी ने जीते मैच
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय विद्यालयी बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता
फैजाबाद। जनपदीय विद्यालयी बालिका सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन हुए दो लीग मैच में कनौसा व हुकुम चंद्र जैन एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते।
प्रतियोगिता कनोसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर गुरुवार को हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और कनौसा कान्वेंट के बीच खेला गया।
जिसमें कनौसा की टीम 50 रनों से जीती। लीग का दूसरा मैच तुलसी कन्या तथा हुकुम चंद्र जैन एकेडमी के बीच हुआ जिसमें हुकुम चंद्र जैन की टीम ने विकेट से सात विकेट से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर शांता व जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति सचिव धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन
लीग आधार पर खेले जाने वाली प्रतियोगिता में जिले के चार टीम ने भाग लिया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हुकुम चंद्र जैन एकेडमी, तुलसी कन्या इंटर कॉलेज और मेजबान कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल रहीं।
निर्णायकों में अनुज कुमार, मनीष सिंह, मुदिता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, प्रीति सिंह आदि शामिल रहीं। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, रमेन्द्र सिंह, शैव्या श्रीवास्तव, माला यादव, श्रद्धा त्रिपाठी, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।