{"_id":"59ac3fdf4f1c1b0d278b5051","slug":"71504460767-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने 4 दुकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने 4 दुकानों पर की छापेमारी
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दुकानों पर छापेमारी, नोटिस जारी
फैजाबाद। पौराणिक स्थल सूर्यकुंड में आयोजित मेले में गुणवत्तापरक खाद्य सामग्रियों के वितरण का जायजा लेने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने 4 दुकानों पर छापेमारी की। अनियमितता पाए जाने पर दुकान स्वामियों को सख्त चेतावनी देते हुए नोटिस भी जारी की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने दर्शननगर चौराहे पर संचालित अनिल चौरसिया की मिठाई के कारखाने का निरीक्षण किया तो गंदगी का अंबार मिला। जिसके लिए दुकान स्वामी को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद टीम ने कुढ़ाकेशवपुर निवासी संदीप कुमार, मिठाई की दुकान करने वाले शिवप्रसाद की दुकानों पर छापेमारी की। गड़बड़ी पाए जाने पर चेतावनी दी। मेला क्षेत्र में एक कलर्ड आइस की दुकान का निरीक्षण किया तो मिश्रित किए जाने वाले रंगों में कमियां मिलीं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह व सत्यम भारती भी मौजूद रहे।