{"_id":"597248ef4f1c1b721a8b49ed","slug":"71500661999-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को राज्य स्कूली बैडमिंटन और टीटी की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को राज्य स्कूली बैडमिंटन और टीटी की मेजबानी
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशक ने जारी किया राज्य स्तरीय स्कूली खेल का कैलेंडर
फैजाबाद। शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा ने प्रदेश के स्कूली खेल कार्यक्रम को जारी कर दिया। प्रदेश में 21 खेलों की 24 प्रतियोगिता आयोजित होंगी। फैजाबाद को टीटी और बैडमिंटन की राज्य प्रतियोगिता की मेजबानी मिली हैं, जबकि देवीपाटन को कुश्ती की मेजबानी दी गई है।
प्रदेश के खेल कार्यक्रम में जिले स्तर की प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय को कम से कम दो खेल में प्रतिभाग करने का निर्देश जारी किया गया हैं। वहीं, आधार कार्ड के अभाव में खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश के प्राचार्य संजय यादव ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन हेतु शिक्षा निदेशक के स्तर से खेल कार्यक्रम निर्गत कर दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य प्रतियोगिता 8 अगस्त से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान 21 खेलों की 24 प्रतियोगिताओं के लिए 16 मंडल सहित स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को राज्य प्रतियोगिता का आयोजक बनाया गया है।
14 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज के तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों को भी राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए निर्देश जारी किया गया हैं।
खेल कार्यक्रम में सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता 14 वर्ष सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, 17 वर्ष वाराणसी 8 से 10 अगस्त, नेहरू हॉकी प्रतियोगिता झांसी 3 से 5 सितंबर, ताइक्वांडों मेरठ, 4 से 5 सितंबर, टी.टी. व बैडमिंटन फैजाबाद 4 से 6 सितंबर, फुटबाल, गोरखपुर 7 से 10 सितंबर, तींरदांजी सोनभद्र में 7 से 9 सितंबर, भारत्तोलन इलाहाबाद, खो-खो बलिया, बॉक्सिंग मेरठ सभी 7 से 9 सितंबर, कबड्डी बुलंदशहर में 8 से 11 सितंबर, जूडो मुरादाबाद 11 से 13 सितंबर, एथलेटिक्स इलाहाबाद 12 से 16 सितंबर, वॉलीबॉल बरेली 25 से 27 सितंबर, क्रिकेट अंडर 14 व 17 बालक कानपुर, क्रिकेट अंडर 19 बालक बालिका व तैराकी लखनऊ सभी 27 से 30 सितंबर, स्केटिंग मथुरा 3 से 5 अक्टूबर, हैंडबाल बस्ती 6 से 9 अक्टूबर, हॉकी वाराणसी में 12 से 15 अक्टूबर, बास्केटबॉल, लखनऊ 23 से 26 अक्टूबर, कुश्ती देवीपाटन 27 से 30 अक्टूबर, राइफल शूटिंग अलीगढ़, जिम्नास्टिक आगरा 14 से 16 नवंबर में होगी।