{"_id":"58e3d3024f1c1b4a3e5b6385","slug":"70-tube-wells-worst","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 नलकूप खराब, कैसे हो सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 नलकूप खराब, कैसे हो सिंचाई
amar ujala
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नलकूप विभाग को जैसे लकवा मार गया है। विभिन्न कारणों से 70 से भी अधिक नलकूप बंद चल रहे हैं। अब जबकि किसानों को खरीफ की फसलों के लिए पानी की सख्त जरूरत है तो नलकूपों के पानी न देने से सब्जियां व दूसरी फसलें उगा रहे करीब तीन सौ किसान परेशान हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में 614 नलकूप हैं। इनके रखरखाव के लिए शासन से प्रति वर्ष रुपये मिलते हैं। विभाग छोटे दोषों में बंद पड़े नलकूपों को तो किसी तरह सही कराकर चलवा दे रहा है, लेकिन बड़े दोषों (मोटर या ट्रांसफार्मर फुंकने पर) में बंद नलकूपों को चलाने में विभाग को महीने भर से भी ज्यादा समय लग रहा है।
किसान के सामने सबसे बड़ी दिक्कत है कि बंद चल रहे नलकूपों को चलाए जाने के लिए उसे एक पटल के बजाय अलग-अलग पटलों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बिजली दोष या फिर मोटर दोष को दूर कराने के लिए किसान इन्हीं दो पाटों में घुन की तरह पिसता रहता है। वह विभागों की बेरुखी से परेशान है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पंप दोष, मोटर दोष, नाली दोष, स्टार्टर दोष, केबल दोष, ट्रांसफार्मर व लाइन दोष में बंद चल रहे नलकूपों की संख्या 70 से भी अधिक है। पूरा-मसौधा ब्लॉकों में 7, मिल्कीपुर-अमानीगंज में 15, सोहावल में 7 और बीकापुर के आंशिक हिस्से में ही 8 नलकूपों के खराब होने की जानकारी है।
अयोध्या मेला ड्यूटी में लगे नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता मुरलीधर का कहना है कि स्टार्टर, पंप, केबल, नाली व मोटर दोष में खराब नलकूपों को जल्द ठीक कराकर चलाने की व्यवस्था हो रही है।