फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   67 teachers of secondary schools got appointment letters

माध्यमिक विद्यालयों के 67 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 13 Aug 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
67 teachers of secondary schools got appointment letters
अयोध्या। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 67 प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों को गुरुवार को गांधी सभागार में समारोह पूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। सभी ने सरकार के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के लिए प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को लखनऊ से एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पद स्थापना व नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
विज्ञापन

जिसके उपरांत जिले में भी मंडलायुक्त कार्यालय में स्थित गांधी सभागार में जिले को आवंटित 62 सहायक अध्यापक और पांच प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटा गया तो शिक्षक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सभी नियुक्तियां पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हुई हैं।
लगातार अभ्यर्थियों के चयन में योगी सरकार द्वारा निष्पक्ष तरीके से जो भी परीक्षाएं करायी जा रही हैं, उसका परिणाम सभी के सामने है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर विभागों के साथ-साथ विशेषकर शिक्षा विभाग में लगातार नियुक्ति कर रही है।
सभी परीक्षाएं साफ-सुथरी ढंग से संपन्न कराई गई है। इससे नवयुवकों एवं बेरोजगारों में आत्मविश्वास की भावना प्रबल हुई है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ताओं को बधाई देने के साथ उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद बहुत ही गौरवान्वित पद है। इसकी गरिमा बनाए रखने के संकल्प के साथ विद्यार्थियों के जीवन को उज्वल बनाने में पूरी श्रम, शक्ति लगाने की अपेक्षा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed