फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लपटों में छह परिवारों की गृहस् थी राख

लपटों में छह परिवारों की गृहस् थी राख

Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लपटों में छह परिवारों की गृहस्
थी राख
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा मांझा के बलटहिया पुरवा में अचानक लगी आग से छह घर जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गांव के आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी बर्बाद हो चुकी थी।
विज्ञापन



गुरुवार दोपहर गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक गांव के आधा दर्जन घरों का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन



हालांकि ग्रामीणों के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बढ़ती आग को लेकर फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरे गांव की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान कई घरों व पेड़ों पर भी आग की लपटें होने के कारण वहां पानी का बौछार डाला गया जिससे अन्य किसी घर को आग अपनी गिरफ्त न ले सकें।


इस घटना में स्थानीय लोगों के मुताबिक छह परिवार के घरों को नुकसान हुआ है जिसमें ब्रिज कुमार, राम नारायण यादव, राम कुमार यादव, नंद राम, सहज राम व रंगीले यादव शामिल हैं जिनकी संपूर्ण गृहस्थी लपटों की भेंट चढ़ गई।



चौकी प्रभारी दर्शन नगर अरविंद तिवारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है आधा दर्जन लोगों के घर जले हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है शीघ्र ही लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed