फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सुकून की नींद के बाद नई सुबह, बदल गई जीवनचर्या

सुकून की नींद के बाद नई सुबह, बदल गई जीवनचर्या

Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुकून की नींद के बाद नई सुबह, बदल गई जीवनचर्या
अयोध्या। कुर्सी की जंग में प्रत्याशी से महीनों से उलझे रहे। मतदान के बाद सोमवार रात सुकून की नींद मिली तो मंगलवार को जैसे नई सुबह का अहसास हुआ। कई दिनों की भागमभाग के बाद अपनों से मुलाकात और दिल की बात भी हुई। मंगलवार को स्नान, ध्यान, भोजन के साथ विश्राम के लिए उन्हें वक्त निकला। अमर उजाला ने प्रचार में व्यस्त प्रत्याशियों का मतदान के बाद हाल जाना।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह
सुबह एक घंटे देरी से आठ बजे उठे। अखबारों को पढ़ा। नित्यक्रिया स्नान आदि के बाद आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। चुनावी चर्चा के बाद फिर सिविल लाइंस स्थित चुनाव कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन



बताते हैं कि कार्यालय पर मतदान तक रहने वाली कार्यकर्ताओं की भीड़ कुछ कम थी। कार्यकर्ताओं से चुनाव का हालचाल लिया। दो बजे भोजन, घंटेभर आराम के बाद चुनाव कार्यालय पर आए और यहीं पर कार्यकर्ताओं के साथ शाम तक बैठ चुनाव मतगणना की रणनीति पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी-आनंदसेन यादव
गठबंधन प्रत्याशी के नाका स्थित शहीद भवन कार्यालय में मंगलवार सुबह भीड़ रही। आनंदसेन बताते हैं कि कल चुनाव खत्म होने के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता व पोलिंग एजेंट रात 12 बजे तक आते रहे।


उनसे चुनाव का हाल चाल लेने में व्यस्त रहा। सोमवार रात थोड़ा सुकून की नींद आई तो मंगलवार सुबह 8 बजे आंख खुली, तमाम मिस कॉल भी फोन में पड़ी थी। पलटकर एक-एक से बात की, हालचाल लिया। सुबह तमाम सहयोगी व कार्यकर्ता कार्यालय पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से मतगणना की तैयारी में जुटने को कहा।


कांग्रेस प्रत्याशी- डॉ. निर्मल खत्री
चुनाव में मतदान के बाद देर रात घर पहुंचे तो सुबह देर से सोकर उठे। दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के साथ ही आवास पर नेताओं कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी।



सभी मतदान की चर्चा में मशगूल हो गए। लोग-आते जाते रहे। डॉ. निर्मल ने बताया कि नाश्ता, भोजन के बाद कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर, गले लगकर हुई वोटिंग की जानकारी ली। लोगों से सुकून से मुलाकात की। चुनावी चर्चा के बीच लोकसभा क्षेत्र की स्थिति के आंकलन का दौर चला। मतदान के बाद मतगणना की तैयारी को लेकर भी अपनों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed