{"_id":"5cd07a4dbdec2207140c582d","slug":"61557166669-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल से सजे बूथों में नीबू पानी, मट्ठा, बेल के शरबत से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल से सजे बूथों में नीबू पानी, मट्ठा, बेल के शरबत से स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। वाकई में यह केंद्र आदर्श थे। मतदान प्रतिशत को लेकर रहे कि नहीं, लेकिन व्यवस्था को यह साबित कर रहे थे। मांगलिक कार्य की तरह फूलों से सजे मतदान केंद्रों पर यदि मेहमान नवाजी में यदि ठंडे पानी के साथ नीबू-पानी, मट्ठा, बेल के शरबत से स्वागत हो तो कहा तो यही जाएगा। मतदान केंद्रों के सेल्फी प्वाइंट ने दोपहरी की धूप को छोड़ दिया जाए तो इसे पिकनिक स्पॉट का स्वरूप देने की कोशिश जरूर की।
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मॉडल बूथों की स्थापना की गई थी। कहीं कम तो कहीं ज्यादा लेकिन व्यवस्थाएं सब जगह ही बढ़िया रहने की ताकीद यहां पहुंचने वाले हर मतदाता ने की।
बीकापुर क्षेत्र का मुमताज नगर हो या साल्हेपुर निमैचा। मिल्कीपुर का कुचेरा हो या अयोध्या की ग्राम पंचायत रसूलाबाद का बूथ। सभी बूथों को दूर से ही देखकर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता था।
विज्ञापन
फूलों से सजे गेट फर्श पर रंग-बिरंगे कारपेट, कैंपस में टेंट, कुर्सी, मेज के साथ बैठने के लिए सोफे तक की व्यवस्था। मतदाताओं के स्वागत की भी व्यवस्था थी। ये सब इन्हें सामान्य मतदान केंद्रों से अलग कर रहे थे।
अयोध्या के रसूलाबाद में फूलमालाओं से सजे बूथ संख्या 326, 327, 328, 340 के गेट से तो लगता था वाकई कोई उत्सव हो। यहां मतदाताओं के लिए ठंडा पानी, नींबू पानी, मट्ठा, बेल के जूस की उत्तम व्यवस्था दिखा।
व्यवस्था में ग्राम प्रधान बलराम दूबे, ग्राम पंचायत अधिकारी हुमैरा बेगम, लेखपाल दिनेश पांडेय, रोजगार सेवक अमरदीप गौड़ के साथ समाजसेवी व वरिष्ठ नागरिकों का पूरा सहयोग रहा। केंद्रों के सेल्फी प्वाइंट ने इस पिकनिक स्पॉट बना दिया था। प्राथमिक विद्यालय मसेढ़ा में सेल्फी प्वाइंट कुछ इसी तरह का दिखा।