फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लाखों भक्तों से पटे शहर-कस्बे, गूंज रहे मां के जयकारे

लाखों भक्तों से पटे शहर-कस्बे, गूंज रहे मां के जयकारे

Thu, 18 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लाखों भक्तों से पटे शहर-कस्बे, गूंज रहे मां के जयकारे
भक्तों से पटे शहर-कस्बे, गूंज रहे मां के जयकारे
विज्ञापन

फैजाबाद। नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई। ‘सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते...’ के स्वर 1166 पूजा पंडालों समेत सिद्धपीठ गूंजते रहे। शहर में शाम होते ही जगह-जगह जाम के हालात रहे। पंडालों से दुर्गा मां के जयकारा लगाते भक्तों की दर्शन पाने का बेसब्री से इंतजार करती दिखी। पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कायम रखने के लिए जूझती रही।

वहीं, नवरात्र के प्रथम दिन व अष्टमी पर व्रत रहने वाले भक्तों ने निज स्थान व मंदिरों में कन्या पूजन कर हवन आदि किया। माता मंदिरों में रामनगरी में छोटी देवकाली, फैजाबाद के बड़ी देवकाली, मरी माता, पाटेश्वरी देवी, रुदौली के कामाख्या भवानी, कुशमाहा के अष्टभुजी माता आदि में माता की पूजा को भोर से ही भारी भीड़ उमड़ी। नगर और गांव तक धार्मिक आस्था चरम पर पहुंच गई है। करीब 1166 देवी पंडालों समेत देवी मंदिरों से चहुंओर मां के गीत गुंजित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मां को नारियल-चुनरी चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना भक्त करते रहे। वहीं, शाम का धुंधलका होते ही समूचा शहर आकर्षक रोशनी से नहा उठा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की भीड़ मां के जयकारे लगाती रही। नवरात्र की अष्टमी पर पहले दिन व्रत रखने वालों ने अष्टमी को आखिरी व्रत रखा। कन्या पूजन कर उन्हें हलुवा, चना व पूरी का प्रसाद व वस्त्र आदि प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के नाका चुंगी, नाका हनुमानगढ़ी, गणेशनगर मकबरा, चौक, कांग्रेस कार्यालय के सामने रिकाबगंज, बसंतवाटिका, कालीबाड़ी, दिल्ली दरवाजा, लाजपत नगर, रिकाबगंज हनुमान गढ़ी के सामने, रामजानकी मंदिर फतेहगंज, अंजनीपुरम रामलीला मैदान, जप्ती में दुर्गा मां की पूजा-अर्चना को लोग बेताब दिखे। पुलिस और समितियों की वाहिनी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कायम रखने के लिए जूझती रही।

वहीं, गोसाईगंज, रुदौली, भेलसर, मवई, रौनाही, सोहावल, मिल्कीपुर, इनायतनगर, कुमारगंज, मया, पूरा बाजार, तारुन, हनुमतनगर, मसौधा आदि इलाकों में स्थापित मां के पंडालों में भारी भीड़ जुट रही है। रामनगरी में शक्ति उपासना पर्व की धूम है। नगर क्षेत्र में 51 स्थलों पर सजे पूजा पंडालों में नवरात्र सप्तमी तिथि से धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन परवान पर हैं।

मां भगवती के विभिन्न रूपों में सजी झांकियों का दर्शन व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पांडालों में उमड़ रही है। शाम ढलने के साथ ही देर रात तक सड़कों पर श्रद्धालु भक्तों का जमावड़ा लग रहा है। हनुमानगढ़ी चौराहे से पहले हनुमत संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजकों द्वारा भव्य झांकी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इसी तरह हनुमानगढ़ी तिराहे, रायगंज तिराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, पत्थर मंदिर के सामने, पुराने स्टेट बैंक के पास, नयाघाट, टेढ़ीबाजार, दुराही कुआं, अशर्फी भवन, मातगैंड़ चौराहा, गोला घाट आदि 51 स्थानों पर माता की भव्य झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुर्गा पूजा में उमड़ रही भीड़ को देखते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया है।

शहर में इसकी कमान एसपी सिटी व सीओ सिटी ने संभाल ली है। जीआईसी से बुधवार दोपहर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, नगर आयुक्त रवि शंकर गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव शर्मा, नगर कोतवाल अमर सिंह, एसओ कैंट आरके राणा ने केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथपैदल निरीक्षण किया। भीड़ को देखते हुए शहर में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

19 अक्तूबर को दशमी पर दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का चार्ट तैयार कर लिया है। इसके तहत सुबह 9 बजे से विसर्जन यात्रा तक मकबरा से फतेेहगंज, मनूचा तिराहे से फतेहगंज, रिकाबगंज चौराहे से फतेहगंज की ओर, रिकाबगंज से चौक की तरफ, गुदड़ी बाजार से चौक की ओर, रीडगंज चौराहे से चौक की तरफ, फतेहगंज से चौक की ओर, पुष्पराज चौराहे से पुलिस लाइन तिराहा की ओर, तहसील तिराहे से रोडवेज की ओर, रोडवेज से लखनऊ राजमार्ग की ओर, हनुमानगढ़ी सहादतगंज से कैंट की ओर, गुप्तारघाट से निर्मली कुंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।


इस दौरान एंबुलेंस व मरीज वाहनों को नहीं रोका जाएगा। वहीं, पुष्पराज चौराहे से जीआईसी की ओर व मकबरा से जीआईसी ओवरब्रिज की ओर प्रतिमाओं को नहीं आने दिया जाएगा। विसर्जन के बाद समस्त वाहनों को निर्मली कुंड से गुप्तारघाट की ओर निकाला जाएगा। विसर्जन यात्रा में शामिल प्रतिमाओं को कहीं भी रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान रोडवेज बसों का संचालन सहादतगंज बूथ नंबर 1 से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed