फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उफनाई सरयू में नौका विहार के दौरान पलटी नाव, तीन की मौत

उफनाई सरयू में नौका विहार के दौरान पलटी नाव, तीन की मौत

Wed, 05 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
उफनाई सरयू में नौका विहार के दौरान पलटी नाव, तीन की मौत
सरयू में पिलर से टकराकर पलटी नाव, तीन की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। उफनाई सरयू नदी में बुधवार को नौका विहार करते एक नाव अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान नाव पर सवार दो नाविक समेत सात लोग सवार थे।

मौके पर कमिश्नर, डीआईजी समेत आला अधिकारियों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। इस दौरान तीन श्रद्धालुओं का शव बरामद हुए। जबकि दोनों नाविक तैरकर सकुशल निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पुल से टक्कर के दौरान एक श्रद्धालु उछलकर पिलर के कट को पकड़ने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे के हाथ में पिलर की सरिया घुस जाने से लटके होने से बच गया। सभी मृत श्रद्धालुओं के शव पलटकर पिलर में फंसी नाव के नीचे से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीलाबाद जनपद के रहने वाले रवि कुमार अपनी बेटी का मुंडन कराने के लिए परिवार व रिश्तेदारों के साथ अयोध्या आए थे। घाट पर मुंडन संस्कार के बाद सभी ने सरयू स्नान किया।

इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे पुराने पुल के नीचे पक्का घाट से चार युवक एक नाव बुककर उफनाई सरयू में नौका विहार करने निकले। नाव को उसका मालिक नयाघाट अयोध्या निवासी रोहित व फग्गूलाल निवासी गोलाघाट अयोध्या चला रहा था।

उसके साथ अयोध्या के छोटी देवकाली निवासी फोटोग्राफर छोटू मांझी भी सवार था। हादसे में जिंदा बचे न्यौरा दाढ़ी थाना नगर बाजार जिला बस्ती निवासी मिंटू ने बताया कि जब नाव पुल के नीचे पहुंची तो वहां तेज बहाव के चलते नाव पुल के पिलर से टकरा गई।

नाविक रोहित व फग्गूलाग ने नियंत्रण खो दिया और पलटती नाव से छलांग लगा दी। इसके बाद नाव बीच धारा में पलट गई। बताया कि नाव पलटने के बाद पिलर के पास ही फंस गई।

हादसे के दौरान वो पिलर से जा टकराया व पिलर में निकली सरिया उसके हाथ में घुस गई, जिससे वह डूबने से बच गया। बताया कि इस दौरान उसका एक अन्य साथी जोगिंदर भी बच कर किसी तरह पिलर पर चढ़ गया, जबकि शेष तीन लोग नाव के नीचे फंस गए।

नाव पलटती देख किनारे पर खड़े नाविकों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को नदी के पार पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे डीआईजी ओंकार सिंह, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ अयोध्या राजू साव ने पीएसी की फ्लड कंपनी के जवानों व स्थानीय गोताखोर की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

इस दौरान टीम ने पहले एक युवक मोनू (20) निवासी अगई बाजार थाना नगर बाजार जनपद बस्ती को जिंदा बाहर निकाल उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

इसके करीब एक घंटे बाद टीम ने पूल के ऊपर से जेसीबी की सहायता से रस्सा डालकर नाव को उठाया तो उसके नीचे से बहादुर (30) निवासी दाही थाना नगर बाजार बस्ती व छोटू मांझी (28) निवासी छोटी देवकाली अयोध्या का शव मिला।

बेटी का मंडन कराने आए खलीलाबाद निवासी रवि ने कहा कि हम सब स्नान की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान ये लोग कब नाव से घूमने चले गए पता ही नहीं चला। बताया मृतकों में मोनू और बहादुर व बचने वालों में मिंटू व जोगिंदर उनके रिश्तेदार हैं।

परिवार की शर्मिला व दुर्गावती ने विलाप करते हुए उस घड़ी को कोसा जब वो यहां स्नान करने आए। घटना की सूचना पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।

नदी में डूबने वाले लोगों की संख्या को लेकर काफी देर तक संशय बना रहा। घाट के किनारे मौजूद लोगों का कहना था कि जिस समय नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय में लगभग दर्जन भर लोग मौजूद थे।

वहीं, डीआईजी ओंकार सिंह ने नाव पर चार लोगों के सवार होने की जानकारी देते हुए कहा कि तीन लोग को बचाया गया है, एक की तलाश की जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त होने के बाद एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया व सीओ अयोध्या राजू साव ने नाव पर दो नाविक व एक फोटोग्राफर समेत कुल सात लोगों के सवार होने की पुष्टि की, बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है।

राहत और बचाव कार्य में कोई असुविधा नही हो, इसके लिए अयोध्या से गोंडा की ओर जाने वाले सरयू पुल के मार्ग को बंद कर पुल के ऊपर क्रेन की सहायता से रस्से से पिलर के नीचे फंसी नाव को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में पीएसी 30वीं वहिनी, फ्लड कंपनी के छह जवान व जल निगम की टीम के साथ स्थानीय नाविकों ने भी सहयोग दिया। सीओ अयोध्या राजू साव ने बताया कि हादसे में प्रथम दृष्टया लापरवाही नाविक की पाई गई है।


हादसे में जिंदा बचे जोगिंदर निवासी नगर बाजार जनपद बस्ती की तहरीर पर अयोध्या कोतवाली में नाविक रोहित निवासी नयाघाट व फग्गूलाल निवासी गोलाघाट अयोध्या के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed