फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर करे भव्य राममंदिर निर्माण

केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर करे भव्य राममंदिर निर्माण

Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर करे भव्य राममंदिर निर्माण
केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर करे भव्य राममंदिर निर्माण
विज्ञापन

अयोध्या। राम हमारे आस्था व अस्तित्व से जुड़े हैं। करोड़ों राम भक्तों की यह चिर प्रतिक्षित अभिलाषा है कि यहाँ भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। राज नेताओं को अब और कोई खेल खेलने नहीं दिया जायेगा। अब तो बस भव्य राम मंदिर निर्माण ही चाहिए। केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर राममंदिर का निर्माण करें। यह बातें अयोध्या के श्यामा सदन में संपूर्ण अधिग्रहित क्षेत्र पर भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर धर्मसेना के बैनर तले आयोजित धर्म संसद को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एचबी सिंह ने कहीं।
महंत सियाकिशोरी शरण ने कहा कि जो चीजें जैसे जाती हैं वैसे ही आती हैं। बाबर ने किसी से पूछ कर राम मंदिर नहीं तोड़ा था, अब राम मंदिर का निर्माण भी किसी से पूछ कर नहीं किया जाना चाहिए। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने कहा कि भव्य राममंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार विधेयक लाये अन्यथा उसके दूरगामी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

धर्म सेना के संस्थापक संतोष दूबे ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय नहीं लिया तो केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कहा कि राम लला टाट में और नेता लोग ठाठ में रहे अब यह नहीं चलेगा। रामभक्त दो माह में श्रीराममंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर 6 जून को प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त फैजाबाद को सौंपेंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि अब सुलह-समझौता किसी भी स्तर पर मान्य नहीं होगा। धर्म संसद की अध्यक्षता श्यामा सदन के महंत गोपाल दास जी महाराज एवं संचालन अयोध्या धाम समिति के संयोजक संजय महेंद्रा ने किया। धर्म संसद को करपात्री जी महाराज, चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी, ज्ञान केसरवानी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में वेदप्रकाश राजपाल, हिंदु युवा वाहिनी के जिला संयोजक पवन मिश्र, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, पवन दास शास्त्री, शरद पाठक बाबा, शिव सेना प्रमुख उत्तर प्रदेश वीएन शुक्ल, शिवेंद्र शुक्ला, गिजिया शंकर पटेल व विनीता पांडेय, सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामरथ यात्रा निकालकर धर्मसेना करेगी जनजागरण
धर्म संसद में उपस्थित सभी साधु-संतों धर्माचार्यो तथा हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित किया कि केन्द्र सरकार 2019 से पहले लोक सभा व राज्य सभा में संयुक्त अधिवेशन बुलवाकर भव्य राम मंदिर के पक्ष में विधेयक पारित करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अयोध्या आकर राम मंदिर के दर्शन करने की भी मांग की। भव्य राम मंदिर के पक्ष मे पूरा आंदोलन खड़ा करने, साथ ही साथ पूरे देश में धर्म सेना के बैनर तले राम रथ यात्रा निकालकर जन जागरण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed