फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रिश्ते में भाईयों पर अपहरण व रेप का आरोप

रिश्ते में भाईयों पर अपहरण व रेप का आरोप

Wed, 25 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रिश्ते में भाईयों पर अपहरण व रेप का आरोप
भाईयों समेत पांच पर अपहरण व रेप का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फैजाबाद। हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। रिश्ते में मौसेरे व चचेरे भाइयों पर एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर रेप का आरोप किशोरी के सगे भाई ने लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि उसके मौसेरे भाई व चचेरे भाई ने अपने दो सहयोगियों व एक महिला के साथ मिलकर उसकी 17 वर्षीय बहन को अगवा कर लिया। बहन की शादी मई माह में तय है। आरोपी उसको 21 अप्रैल की रात बहला-फुसलाकर घर के बाहर लाए और जबरदस्ती एक एसयूवी वाहन में बैठा लिया और फरार हो गए। पीड़ित भाई ने पुलिस को दिए तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपियों ने उसकी बहन के साथ रेप भी किया है। अभी तक किशोरी का कोई पता नहीं लग सहा है। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। थानाध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरोज ने बताया कि अपह्रत किशोरी के भाई की तहरीर पर उसके चचेरे व मौसेरे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed