{"_id":"5ae0b8794f1c1b340a8b66c8","slug":"61524676729-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल भेंट कर समझाए हेलमेट व सीट बेल्ट के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल भेंट कर समझाए हेलमेट व सीट बेल्ट के फायदे
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फूल भेंट कर समझाए हेलमेट व सीट बेल्ट के फायदे
फैजाबाद। 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता के दृष्टिगत अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रिकाबगंज चौराहे पर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट व सीट बेल्ट के फायदे बताते हुए इनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष लगभग 1.60 लाख लोग असमय मौत के शिकार बन जाते हैं तथा इससे कई गुना लोग अपंग, अपाहिज बन जाते हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), डॉ. उदित नारायण पांडेय द्वारा अपनी स्वरचित कविता ‘दंड से नहीं प्रेम से कहना, ट्रैफिक नियम का पालन करना’, ‘डर से नहीं चालान के, जीवन के लिए इंसान के’, तथा यातायात नियम अपनायें, अपने संग औरों का जीवन बचायें’, के माध्यम से लोगों को यातायात नियम के पालन हेतु प्रेरित किया। उदया चौराहा व पुष्पराज चौराहा पर भी लोगों को यातायात नियम के पालन के लिए पुष्प देकर प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी व शैहपर किदवई, इंद्रजीत यादव, यातायात उप निरीक्षक, प्रवर्तन कर्मी टीएन सिंह, प्रवर्तन पर्यवेक्षक सगीर हुसैन समेत उदया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी व राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।